Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeखास खबरहावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस हुई बेपटरी कई यात्री घायल झारखंड में बड़ा रेल...

हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस हुई बेपटरी कई यात्री घायल झारखंड में बड़ा रेल हादसा

मंगलवार सुबह 4.15 बजे के आस-पास हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के चार जनरल बोगी को छोड़ बाकी सभी बोगियां बेपटरी हुई हैं। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। ट्रेन हावड़ा से मुंबई जा रही थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में लगातार पांच बार रेलवे का हूटर बजाया गया। जिसके बाद रेल मंडल में हड़कंप मच गया। सभी रेलकर्मी और अधिकारियों को लेकर आनन फानन में 4.15 में एआरएमई ट्रेन को रवाना किया गया है। इस दुर्घटना में ट्रेन की 18 बोगी बेपटरी हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जिसे चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल एवं खरसांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जा रहा है। रेलवे के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला- खरसावां उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। रेलवे द्वारा फौरन राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। घायलों को चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना के वक्त अधिकांश रेलयात्री सो रहे थे। जिनमें कुछ घटना के बाद बोगी से बाहर निकल गए। वहीं कुछ फंसे रहे। जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। फिलहाल ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे को लेकर जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल अलर्ट मोड में है। इमरजेंसी के बाहर दस बैड तैयार रखा गया है। हादसे के बाद से हावड़ा-मुंबई मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से ठप है। टाटानगर से तीन रिलीफ ट्रेन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेन लाइन की कई ट्रेन रद्द कई का रूट बदला गया है।

हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस हादसे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
टाटानगर: 06572290324
चक्रधरपुर: 06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217
रांची: 0651-27-87115.
हावड़ा हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
शालिमार हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
खड़गपुर हेल्प डेस्क: 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
पी एडं टी.- 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments