Thursday, November 13, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डडॉगी को टहला रहे रिटायर्ड बैंक कर्मी को तेज रफ्तार कार ने...

डॉगी को टहला रहे रिटायर्ड बैंक कर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड बैंक कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल बैंक कर्मी को स्थानीय लोग सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस आरोपी कर चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर। 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी महेंद्र पाल सिंह रावत में पत्नी के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा जर्मनी और दूसरा दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड बैंक कर्मी बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने डॉगी के साथ ऊंचा पुल रामलीला मैदान के पास सड़क किनारे टहला रहे थे। वह पैदल-पैदल ऊंचापुल स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कुछ दूर जाकर जमीन पर गिर पड़े।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। आसपास के लोग रिटायर्ड बैंक कर्मी को उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें नैनीताल रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी महेंद्र पाल सिंह रावत की मौत हो गई। पुलिस 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने कार को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लक्सर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments