Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमलबा आने से हो रहा बाधित विकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू

मलबा आने से हो रहा बाधित विकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू

विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त कर लिया है।जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

मार्ग खुलने पर यातायात शुरू। गौर हो कि उत्तराखंड में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है। वहीं भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो रहा है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग को दुरुस्त करने में परेशानी आ रही थी। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते डोजर जोन बन गया हैं। वहीं आने-जाने वाले वाहनों को सहिया से विराटखाई होते हुए कालसी और विकासनगर जाना पड़ा। वहीं लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन से मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है।

पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें ककाडी खड्ड और एक जेसीबी में जजरेड में लगाई गई थी। वहीं मोटर मार्ग पर दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। वहीं यात्री मार्ग खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए। मानसून सीजन में कई संपर्क मार्ग मलबा आने से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लेकिन विभाग द्वारा बाधित मार्गों को तत्काल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भूस्खलन जोन पर जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। जैसे ही मार्ग बाधित हो रहे हैं वैसे ही उनको खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments