Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डआठ पर शुरू नहीं हो पाया यातायात खोले गए छह और मार्ग

आठ पर शुरू नहीं हो पाया यातायात खोले गए छह और मार्ग

बरसात के कारण विभिन्न मार्गों पर आ रहे मलबे को हटाने का काम जारी है। इसी क्रम में पहले के बंद छह मार्गों पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीमों ने यातायात सुचारु करा दिया। अब मात्र आठ मार्गों पर यातायात बंद है। अधिकारियों का दावा है कि बंद मार्गों को अतिशीघ्र यातायात के लिए खोल लिया जाएगा।मार्ग बंद होने के क्रम में लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।

लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर, सूनई से पनुवा मोटर मार्ग दो स्थान पर, त्यूणी-कथियान से फनार लिंक मार्ग एक स्थान पर, क्यारापुल कोटा-म्यूड़ा मोटर मार्ग दो सथान पर और जाड़ी-सिजला मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।अस्थायी खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और कराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मलबा आने के कारण बंद हुए सभी मार्ग को खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। एक-दिन के भीतर सभी मार्गों पर आए मलबे को साफ करा लिया जाएगा।

चेतावनी स्तर से 1.07 मीटर नीचे बह रही यमुना
पछवादून में बहने वाली टोंस नदी तीन से चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। शुक्रवार को भी चेतावनी स्तर 643.6 मीटर से 85 सेमी ऊपर यानी 644.45 मीटर पर नदी का जलस्तर रहा। वहीं, यमुना चेतावनी स्तर से 1.07 मीटर नीचे यानी 454.30 मीटर पर बही।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments