Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डघटे-बढ़े इलाके में जाएगी टीमें वार्ड परिसीमन 49 वार्डों में ही होगा...

घटे-बढ़े इलाके में जाएगी टीमें वार्ड परिसीमन 49 वार्डों में ही होगा ओबीसी सर्वे

वार्ड परिसीमन का काम पूरा होने के बाद अब नगर निगम के सामने ओबीसी सर्वे कराए जाने का रास्ता साफ हो गया। निगम अब 49 वार्ड में ही ओबीसी सर्वे कराएगा। इन वार्डों में भी टीमें उन इलाकों में जाएंगी, जिन्हें किसी वार्ड में या तो जोड़ा गया है या घटाया है। सात दिनों के भीतर यह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। भले ही प्रशासकों का कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। सरकार के आदेश हैं कि अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वे कराया जाए। इसके चलते नगर निगम पिछले 10 दिनों से तैयारियों में लगा हुआ है। इसके लिए जोनल अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति पूर्व में करने के साथ उनको ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। अब नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची भी जारी हो चुकी है। इनमें 49 वार्डों में परिवर्तन किया गया है और 51 वार्डों को यथावत रखा गया है।

इस तरह किया जाएगा सर्वे
अभी हाल ही हुए वार्डों के परिसीमन के बाद 49 वार्डों का भूगोल बदला है, इन्हीं वार्डों को सर्वे में लिया जाएगा। उदाहरण के रूप में जैसे वार्ड-एक में से एक ब्लॉक को काटकर वार्ड दो में जोड़ा गया है, तो केवल इसी ब्लॉक में जाकर नगर निगम की टीम ओबीसी का सर्वे करेगी। उसके बाद जब इस ब्लॉक का सर्वे पूरा हो जाएगा। इस ब्लॉक में जो भी ओबीसी की आबादी सामने आएगी। उस आबादी को वार्ड-2018 के ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में से वार्ड में घटाया या बढ़ाया जाएगा। बाकि 51 वार्डों को यथावत रखा जाएगा।

2018 में हुए ओबीसी सर्वे को बनाया जाएगा आधार
2018 में हुए नगर निगम के चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन कराया गया था। उसके बाद ओबीसी सर्वे कराया गया था। इस बार भी वार्डों का परिसीमन पूरा हो चुका है, जिसके बाद शासन वार्डों में ओबीसी सर्वे करा रहा है। इस सर्वे में 2018 में कराए गए ओबीसी सर्वे के आंकड़ों का प्रयोग किया जाएगा। 49 वार्डों में जो भी सर्वे होगा उसके हिसाब से परिवर्तन किया जाएगा।

आज सौंप दिए जाएंगे टीमों को प्रपत्र
ओबीसी सर्वे के लिए जोनल अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति की जा चुकी है। इन लोगों को पिछले कई दिनों से एसडीएम सदर हरगिरी के नेतृत्व में ओबीसी सर्वे के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। आज से इन सभी कर्मचारियों को प्रपत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा वोटर लिस्ट भी दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले चार-पांच दिनों में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम के जिन वार्डों में परिवर्तन किया गया है उनमें ओबीसी सर्वे कराया जाएगा। जल्द ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। – वीर सिंह बुदियाल, अपर नगर आयुक्त

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments