Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधपुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हल्द्वानी में 9 साल की बच्ची...

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हल्द्वानी में 9 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अपहरण की कोशिश के दौरान लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्ची के शोर मचाने पर लोग हुए इकट्ठा। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 9 वर्षीय बेटी साथी लड़कियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक बच्ची को जबरन गौला नदी की ओर ले जाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को रोक लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी काठगोदाम का रहने वाला निकला।

नशे की हालत में था आरोपी। घटना के बाद बच्ची के पिता ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में पता चला कि युवक नशे की हालत में था। गलत नियत से बच्ची का अपहरण कर नदी की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments