Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदंपति समेत 3 लोग बुरी तरह झुलसे रामनगर में गैस सिलेंडर का...

दंपति समेत 3 लोग बुरी तरह झुलसे रामनगर में गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग

रामनगर। गैस सिलेंडर के लीकेज को सही करने के दौरान माचिस की तीली दिखाते ही आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। तीनों लोगों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गैस सिलेंडर में लगी आग। आज बुधवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग से घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों लोगों को उपचार के लिए तुरंत परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग। रामनगर के छोई पड़ाव गांव में रहने वाले गोधन ने बताया कि पड़ाव की पूजा आर्या रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्या को बुलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

गैस सिलेंडर की आग से तीन लोग झुलसे। इसी बीच विनोद आर्या ने अपने गांव में रहने वाले जीवन बोरा को बुलाया जो कि इंडियन गैस एजेंसी कोटाबाग में कार्यरत है। जीवन बोरा द्वारा गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तीली जलाकर सिलेंडर चेक किया गया, तभी सिलेंडर से तेज आग की लपटें निकल गईं। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

आग से झुलसे लोग हायर सेंटर रेफर। रामनगर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीयूष ने बताया कि तीनों को अस्पताल लाया गया था। हमने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments