Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeखास खबरसेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक लुढ़का निफ्टी 24,864 पर शेयर बाजार रेड...

सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक लुढ़का निफ्टी 24,864 पर शेयर बाजार रेड जोन में हुआ बंद

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ रेड जोन में बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 1017 अंकों की गिरावट के साथ 81,183.93 पर क्लोज हुआ एनएसई पर निफ्टी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852.15 पर बंद हुआ। शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, लाल निशान में चले गए क्योंकि निवेशकों में अमेरिका में नौकरियों की प्रमुख रिपोर्ट आने से पहले बेचैनी बनी हुई थी, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के पैमाने और गति को प्रभावित कर सकती है। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलटीआईमाइंडट्री, डिविया लैब टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे, जबकि एसबीआई, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार किए।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई।
पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट।
इंडिया VIX में 8 फीसदी की बढ़त।

ओपनिंग का कारोबार
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार रेड जोन में खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 222 अंकों की गिरावट के साथ 81,978.68 पर ओपन हुआ। एनएसई पर निफ्टी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 25,093.70 पर खुला।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments