Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसफाई व्यवस्था पर भी रखेंगी नजर 38 वार्डों से कूड़ा उठान शुल्क...

सफाई व्यवस्था पर भी रखेंगी नजर 38 वार्डों से कूड़ा उठान शुल्क वसूलने की महिला शक्ति ने संभाली कमान

नगर निगम के 38 वार्डों से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क वसूलने की कमान मंगलवार से स्वयं सहायता समूह ने संभाली है। समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन मिलेगा। लेकिन नौ वार्डों के लिए कोई समूह नहीं मिल रहा है। ऐसे में निगम अब दोबारा इन वार्डों के लिए आवेदन मांगेगा। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।

लोगों से की अपील
सहायता समूहों की महिलाओं को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शुल्क देने के बाद पक्की रसीद लें। यदि किसी प्रकार की शिकायत है तो कंट्रोल रूम को 9084677355 नंबर पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 38 वार्डों में कूड़े उठाने के एवज में शुल्क वसूलने का जिम्मा महिला समूहों को सौंप दिया है। नौ वार्डों में महिला समूह नहीं मिल पाए हैं। इन नौ वार्डों के लिए दोबारा महिला समूहों से आवेदन मांगे जाएंगे। – गौरव कुमार, नगर आयुक्त

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments