Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डड्रीम-11 से उत्तराखंड के प्रशांत की रातों रात चमकी किस्मत, बन गये...

ड्रीम-11 से उत्तराखंड के प्रशांत की रातों रात चमकी किस्मत, बन गये करोड़पति

उत्तराखंड राज्य में ड्रीम-11 पर टीम बनाकर करोड़पति बनने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में उत्तराखंड के एक युवक की रातों रात किस्मत बदल गई है। अल्मोड़ा के रहने वाले प्रशांत बोरा का किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि वो जीरो से हीरो बन गए। वह ड्रीम-11 में टीम बनाकर रातो रात करोड़पति बन गया है। उनकी टीम को ड्रीम-11 में आठवीं रैंक मिली। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

प्रशांत बोरा 2017 से फेंटसी लीग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन कई बार कुछ ही पॉइंट्स से चूक जाते थे। वे निरंतर लगे रहे और 7 साल बाद उन्हें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने उन्हें करोड़पति बना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत बोरा ने बीते रविवार के दिन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में अपनी टीम ड्रीम-11 में बनाई थी। वह धारानौला में रहते हैं साल 2017 से वह ड्रीम-11 में टीम बना रहे थे। उनकी टीम को आठवीं रैंक मिली है। बताया जा रहा है कि अपनी टीम की 8 वीं रैंक देख एक बार के लिए प्रशांत बोरा को भी यकीन नहीं हुआ। वो कई बार ड्रीम टीम में आते-आते रह गए थे। पर उसके बावजूद भी उन्होंने गेम नहीं छोड़ा।

बताया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में प्रशांत बोरा की किस्मत चमकी और वह अब करोड़पति बन चुके हैं। ड्रीम 11 और कई फ़ैंटेसी लीग में लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें लाखों लोग खेल रहे हैं। हालांकि करोड़ों लोगों में कुछ ही लोग करोड़पति बन पाते हैं। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड के भी कई लोग रातों-रात करोड़पति और लखपति बन चुके हैं। इन ऑनलाइन गेम के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments