Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeअपराधनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक युवक पूर्व में पीड़ित छात्रा के स्कूल में चपरासी था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है। एक दिन जीवनगढ़ और डाकपत्थर के दूसरे समुदाय के दो युवक बेटी को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को दोनों आरोपियों को शक्तिनहर पुल नंबर दो के पास से गिरफ्तार कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments