Wednesday, December 24, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डएक मासूम की मौत उत्तरकाशी में बड़ा हादसा स्कूल से घर लौट...

एक मासूम की मौत उत्तरकाशी में बड़ा हादसा स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर ततैयों ने किया हमला

उत्तरकाशी। तहसील मुख्यालय से 9 किमी मांडिया गांव के दो बच्चों पर ततैया ने अचानक हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में बच्चों के परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को मांडिया गांव के दो भाई बहन रिया और चार वर्षीय रिहान स्कूल से लौट रहे थे. तभी रास्ते में उन दोनों पर पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

वहां पर डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया जबकि रिया का उपचार चल रहा है। स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था, उसे किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने रिहान उसकी बड़ी बहन रिया को सुबह स्कूल छोड़ दिया था। छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments