Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस की एक ऐसी महिला जिसने सीएम धामी का इस कपड़े में...

कांग्रेस की एक ऐसी महिला जिसने सीएम धामी का इस कपड़े में किया विरोध

हल्द्वानी शहर के गौलापार स्टेडियम के कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने की कोशिश में पुलिस ने यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्य सहित छह कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें हल्द्वानी ले जाकर छोड़ा गया। इसके पहले काठगोदाम थाने के पास इन्हें रोका गया तो कांग्रेसियों ने धामी गो बैक के नारे लगाए और काला कपड़ा लहराया।पिथौरागढ़ की मासूम लाडली की हत्या के आरोपी के दोष मुक्त होने पर सरकार को घेरने की मंशा से राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या के साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू व अन्य कांग्रेसी प्रदर्शन करने निकले। वह कार से काठगोदाम थाने के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया। यहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई। मीमांशा ने कहा कि हत्याकांड में सरकार के स्तर पर कमजोर पैरवी हुई। इसके अलावा कानून व्यवस्था खराब है। नशे के बढ़ते कारोबार, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार फेल है। मुख्यमंत्री को वापस जाना चाहिए। इस पर पुलिस ने मीमांशा आर्या, हेमंत साहू, गीता बहुगुणा, रितिक आर्या, विवेक मिश्रा, नितिन आर्या पकड़ा और वापस हल्द्वानी ले जाकर छोड़ा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments