Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता को न्याय देने की मांग पर मुनस्यारी में हुई महापंचायत

अंकिता को न्याय देने की मांग पर मुनस्यारी में हुई महापंचायत

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में कराने की मांग पर उत्तराखंड महिला मंच ने रैली निकालते हुए महापंचायत की। मंच के सदस्यों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच जरूरी है तभी इसमें शामिल वीवीआईपी सामने आएंगे। ऐसा न होने पर इसमें लिप्त लोग बच निकलेंगे। सदस्यों ने कहा कि मंच इस मांग पर देहरादून में भी महापंचायत करेगा। इसके लिए मल्लिका बर्दी, मनोहर टोलिया, बीना नितवाल, बीनादेवी और त्रिलोक राणा को पंच नियुक्त किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments