Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा

पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा

ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित एक आश्रम में आद्य जगदगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज का 726वां जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संत महंतों के अलावा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान नगर क्षेत्र में पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ जगदगुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।विरक्त वैष्णव मंडल समिति के अध्यक्ष जगदगुरु योगानंदाचार्य दयाराम देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की शोभायात्रा श्री स्वामी रामानंद घाट मायाकुंड से शुरू होकर श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, कोहली मार्केट, तिलक रोड, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड से वापस हरिद्वार रोड, लक्ष्मणझूला रोड, देहरादून तिराहा से क्षेत्र रोड, श्री भरत मंदिर सुभाष चौक से वापस आश्रम पहुंची।

जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में सीताराम परिवार और नमामि नर्मदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के नेतृत्व में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग कर पहाड़ की संस्कृति का जीवंत किया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुुसुम कंडवाल, ब्रह्मचारी केशव स्वरूप महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत डॉ. स्वामी नारायण दास, महेंद्र जगदीश प्रपन्नाचार्य, छुट्टन दास महाराज, नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments