Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डवाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत धनौरी पुल...

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत धनौरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा

धनौरी तिरछे पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नागल पलूनी निवासी युवक सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में उसकी बाइक आ गई ओर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments