Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeअपराधयुवक से दो बार धोखाधड़ी FIR दर्ज पहले निवेश फिर रेस्टोरेंट में...

युवक से दो बार धोखाधड़ी FIR दर्ज पहले निवेश फिर रेस्टोरेंट में गायक को बुलाने के नाम पर हड़पे 1.15 करोड़

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से व्यक्ति ने दो बार ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष प्रदीप रावत के मुताबिक मामला गत मार्च का है। पीड़ित अभिषेक पारिख ने तहरीर में बताया कि एडीआर ट्रेडर्स के स्वामी अंकित सिंह रावत से उसकी मुलाकात प्रीतम सिंह चटवाल नाम के युवक के माध्यम से हुई थी। अंकित ने उनसे कहा कि वह बहुत बड़ा ट्रेडर है। विश्वास स्थापित करने के लिए उसने निवेश और लाभ से जुड़े कई दस्तावेज भी दिखाए। जब उन्हें विश्वास हो गया तो उसने निवेश का प्रस्ताव दिया कहा कि अगर 90 लाख रुपये का निवेश करोगे तो हर रोज 1.8 लाख रुपये का लाभ होगा।

बातों में आकर उन्होंने निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक जब कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने बात की। इस पर कंपनी की ओर से एक ई-मेल आया। इसमें बताया गया कि उनकी रकम बढ़ रही है। यह भी बताया गया कि उनकी रकम पूरी तरह सुरक्षित है। मार्च में उन्होंने एक रेस्टोरेंट शुरू किया। इसके प्रमोशन के लिए चर्चा हो रही थी। इस दौरान अंकित ने कहा कि वह गायक दिलजीत दोसांझ को बहुत करीब से जानता है। वह उन्हें बुला सकता है। इसके लिए उसने 24 लाख रुपये देने की बात कही।इस पर वह तैयार हो गए। उन्होंने उसे 24 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने उनकी फ्लाइट टिकट और होटल के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और ले लिए। वह कई दिनों तक इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी गायक नहीं आया। ऐसे में उन्हें ठगी का अहसास हो गया। बताया कि वह आरोपी को कुल एक करोड़ 15 लाख पचास हजार रुपये दे चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments