Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलेखक स्टीफन ऑल्टर की पड़ी नजर तो निकाला सुरक्षित हिमालयन पाम सिवेट...

लेखक स्टीफन ऑल्टर की पड़ी नजर तो निकाला सुरक्षित हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार में फंसा

मसूरी बाटाघाट में एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर एक प्लास्टिक जार में फंस गया। वह बचने के लिए इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान अंग्रेजी लेखक स्टीफन ऑल्टर की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने किसी तरह हिमालयन पाम सिवेट का सिर जार से निकाला।मसूरी में खुले में फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा प्रकृति और वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण सोमवार को जबरखेत नेचर रिजर्व के पास बाटाघाट में देखने को मिला है। यहां कूड़े में खाने की तलाश में आए एक हिमालयन पाम सिवेट का सिर प्लास्टिक जार के अंदर फंस गया। पाम सिवेट इससे बचने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। स्टीफन ऑल्टर ने बताया कि वह रोज की तरह घूमने निकले थे। तभी उनकी नजर पाम सिवेट पर पड़ी। जब पाम सिवेट थककर बैठ गया तो वह चुपके से उसके पास पहुंचे और पाम सिवेट को जार से मुक्त कराया। इसके बाद वह जंगल में चला गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जगह-जगह फेंका गया कूड़ा न केवल गंदगी फैलाता है बल्कि वन्यजीवों के लिए भी घातक हो रहा है। लोगों को समझना चाहिए कि प्लास्टिक कचरा एक खतरा भी है। इसे खुले में नहीं फेंकना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments