Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डऑटो चालक की बेटी ने गाड़ा सफलता का झंडा

ऑटो चालक की बेटी ने गाड़ा सफलता का झंडा

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की छात्रा इशिता सिंह ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर ऋषिकेश में सबसे आगे हैं। इशिता का सपना न्यायाधीश बनना है। उनके पिता ननकु सिंह ऑटो चालक और मां गीता देवी गृहिणी हैं। इशिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। उनका जन्म चौदहबीघा मुनि की रेती में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ चौदहबीघा में किराए के मकान में रहती हैं। इशिता का एक छोटा भाई पांचवीं और छोटी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। विद्यालय द्वारा मिली निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और शिक्षकों को दिया है।

शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन
इशिता सिंह ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए। इतिहास और राजनीति शास्त्र में उन्हें 98-98 अंक मिले। अंग्रेजी में 97, हिंदी में 99 और योग में 95 अंक प्राप्त किए।

इंस्टाग्राम व फेसबुक को समय की बर्बादी मानती हैं इशिता
इशिता सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूरी बनाए रखती हैं। उनका मानना है कि ये समय की बर्बादी हैं। संदेशों और अन्य जानकारियों के लिए वह केवल व्हाट्सएप का उपयोग करती हैं। उन्होंने अपने साथियों को परिश्रम करने का संदेश दिया। इशिता ने कहा कि परिश्रम करने से सफलता अवश्य कदम चूमेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments