Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डVIP दर्शन पर 31 मई तक रोक केवल इन्हें मिलेगी अनुमति चारधाम...

VIP दर्शन पर 31 मई तक रोक केवल इन्हें मिलेगी अनुमति चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब

मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक बढ़ा दी जाए। यह रोक 31 मई तक रहेगी। इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा। इस बाबत सीएस राधा रतूड़ी भी अन्य राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध कर चुकी हैं।

चारों धाम में परिसर के 50 मीटर दायरे में वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील पर प्रतिबंध
इसी के साथ उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी/सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी दिया। उन्होंने यह आदेश सचिव पर्यटन, आयुक्त गढ़वाल मंडल और संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को दिया है।

पिछले साल से दोगुने यात्री पहुंचे
चारधाम यात्रा पूरे चरम पर चल रही है। सीएस ने कहा, इस बार बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार दोगुने श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments