Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबाइक फूंकी पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज वन चौकी के वन...

बाइक फूंकी पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज वन चौकी के वन बीट अधिकारी से मारपीट

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज की वन चौकी में घुसकर सोमवार रात कुछ लोग लकड़ी चोरी कर ले गए। जब वन बीट अधिकारी ने मंदिर के पास इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हमलावरों ने वन बीट अधिकारी की बाइक को आग लगा दी। वन आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पतरामपुर रेंज के शिवराजपुर चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे शिवराजपुर वन चौकी में रखी लकड़ी चोरी कर ली गई। लकड़ी गांव के विजेंद्र, सर्वेश, सतेंद्र, मनोज, राजीव निवासीगण गांव शिवराजपुर ने चोरी की थी। सूचना पर वह आरोपियों का पीछा करते हुए शिवराजपुर मंदिर पर पहुंचा और लकड़ी चोरी करने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए वन बीट अधिकारी के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर वन बीट अधिकारी के पिता कैलाश सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी हमलावरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने वन कर्मी की बाइक में आग लगा दी। हमलावरों से बचकर किसी तरह वन कर्मी थाना कुंडा पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं वन बीट अधिकारी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।वन चौकी से कुछ लोग लकड़ी चोरी कर ले गए थे। वन कर्मचारी ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक जला दी। प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। विभागीय स्तर पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।- संदीप गिरि, एसडीओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग

शिवराजपुर में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।- विभव सैनी, सीओ काशीपुर

वन कर्मियों पर पहले भी हुए हैं हमले
9 अप्रैल 2026 को वन बीट अधिकारी विमल चौधरी के साथ उत्तरी लोअर कोसी रेंज पर खनन माफियाओं ने हमला किया।
27 मार्च 2025 तराई वन प्रभाग के रामनगर रेंज के वन दरोगा सुखबीर सिंह पर खनन माफियाओं ने हमला किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments