Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमचा हड़कंप वेज बिरयानी की बंद दुकान के फ्रिज में मिला युवक...

मचा हड़कंप वेज बिरयानी की बंद दुकान के फ्रिज में मिला युवक का शव

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।डायल 112 पर सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि बंद पड़ी वेज बिरयानी की दुकान के अंदर एक शव रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दुकान के फ्रिज में एक व्यक्ति का शव मिला। दुकान के मालिक शनि रावत के पिता का तीन दिन पहले निधन हो गया था, जिसके चलते दुकान बंद थी।

मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों से पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक की पहचान विजय पाल (38) पुत्र डालाई निवासी किशुनपुर, बीकेटी के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी और बीकेटी के सहायक पुलिस आयुक्त ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments