Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधज्वेलरी शॉप में सेंधमारी लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों...

ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी लॉकर नहीं टूटा तो डिस्प्ले काउंटर के आभूषणों पर किया हाथ साफ

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए।दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की दीवार पीछे से टूटी हुई थी।

दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखें चांदी के आभूषण गायब थे, हालांकि दुकान में जिस लॉकर में सोने के आभूषण रखे थे वह पूरी तरह से सुरक्षित मिला। दुकान संचालक ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना शैंकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments