Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeअपराधदहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास-ससुर पर केस

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास-ससुर पर केस

खटीमा। विवाहिता ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप लगाया है।मुंडेली, खटीमा निवासी काजल चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2023 को ऐंचोली, पिथौरागढ़ निवासी पंकज शाही के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति, ससुर देवी चंद और सास संगीता शाही दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाह के दूसरे से ही कम दहेज का ताना देकर उस पर पांच लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाने लगे। छह जनवरी 2024 को दहेज की मांग के लिए उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को ड्यूटी पर जाते समय उसके पति ने कहा कि वह अपने महीने का खर्चा अपने पिता से मांगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसके जन्मदिन पर उसके माता-पिता उसके ससुराल आए तो उसके सास-ससुर ने उनके खाने के पैसे मांगे, विरोध करने पर उसके माता-पिता से गाली गलौज की और घर से भगा दिया। 29 जून 2024 को सास-ससुर ने उसके साथ भी मारपीट कर भगा दिया। बाद में वह हल्द्वानी में पति के साथ किराये पर रहने लगी, वहां भी पति ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments