Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचोपता पहुंची चल उत्सव विग्रह डोली आज खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ...

चोपता पहुंची चल उत्सव विग्रह डोली आज खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट

मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर में भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का शृंगार कर आरती की गई। उसके बाद चल विग्रह उत्सव डोली, भूतनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई। शुक्रवार सुबह डोली चोपता से मध्य हिमालय स्थित अपने तुंगनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। बृहस्पतिवार को तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व विधायक आशा नौटियाल, प्रधान विजयपाल नेगी, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, मुकेश मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, अजय मैठाणी, चंद्र मोहन बजवाल मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments