Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआठ अतिक्रमणकारियों के काटे चालान

आठ अतिक्रमणकारियों के काटे चालान

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में मंगलवार सुबह को पालिका के निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में हरकी पौड़ी, मालवीय घाट व सुभाष घाट समेत आस पास के क्षेत्र में अभियान चलाया गया इस दौरान अवैध अतिक्रमण किए जाने पर आठ लोगों के चालान काटे गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से दुकान सजाने और लंगर लगाने पर आठ लोगों के चालान काटे 60 किलो पॉलीथिन केन जब्त की।

अवैध तरीके से लंगर लगाने पर लंगर का भोजन जब्त किया गया। देर शाम फिर से निरीक्षक रविंद्र दयाल के नेतृत्व में हाथी पुल के समीप के गंगा घाटों पर अभियान चला। इस दौरान टीम ने घाट पर अवैध तरीके से पॉलीथिन केन की दुकान सजाने पर 60 किलो पॉलीथिन कैन जब्त की। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments