Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डक्षेत्र में मची अफरा-तफरी तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत बिजली के...

क्षेत्र में मची अफरा-तफरी तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत बिजली के पोल में लगी आग

ऋषिकेश के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग पर बिजली के एक पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था, जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली पोलों पर फैले तारों के जंजाल को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments