Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसीएम योगी ने तोड़ा प्रोटोकॉल सिर्फ 5 गाड़ियों के साथ पहुंचे कार्यक्रम...

सीएम योगी ने तोड़ा प्रोटोकॉल सिर्फ 5 गाड़ियों के साथ पहुंचे कार्यक्रम मेंअब नहीं दिखेगा लंबा-चौड़ा काफिला

पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना काफिला छोटा कर लिया है। गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में वह केवल पांच गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी काफिले में गाड़ियां कम कर दी हैं।सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो सांसद साझा की गई कार से पहुंचे।सीएम योगी शुक्रवार को राप्तीनगर में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके काफिले में केवल पांच ही गाड़ियां दिखीं। सांसद रवि किशन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है।

वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘’नो व्हीकल डे’’ और ‘पूल कार’ अभियान का पूरा समर्थन किया और आम जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।वह कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों का असर अब दिखने लगा है और गोरखपुर का आसमान पहले से कहीं अधिक साफ नजर आ रहा है।रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल में पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर एकजुट होकर साथ दिया था, उसी तरह पर्यावरण बचाने और देशहित के लिए ‘नो व्हीकल डे’ और इलेक्ट्रिक वाहन अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments