Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकिया शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी

किया शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास किया। यह सभागार बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दादा पंडित स्व. तोताराम द्विवेदी की स्मृति में बन रहा है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि से जुड़े इस क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के योगदान की सराहना की।

यमकेश्वर क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक शैक्षणिक सभागार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। महाविद्यालय के एडमिन ब्लॉक के ऊपर लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बीकेटीसी अध्यक्ष व भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की ओर से सभागार का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments