प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को जल्द तैनाती मिलगी। इसके लिए आठ और नौ जून को काउंसलिंग होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने मंडलीय अपर निदेशकों को जारी निर्देश में कहा, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए स्क्रीनिंग के माध्यम से चयनित प्रवक्ताओं की काउंसलिंग आठ और नौ जून को शिक्षा निदेशालय में होगी। जबकि इन विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापक एलटी की काउंसलिंग भी इसी दिन मंडलीय कार्यालयों में होगी।
आठ और नौ जून को होगी काउंसलिंग अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को मिलेगी तैनाती
RELATED ARTICLES







