Friday, May 22, 2026
spot_img
Homeअपराधसाइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये फ्री...

साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये फ्री फायर में डाइमंड बंडल का लालच

ऑनलाइन गेम फ्री फायर में डाइमंड बंडल दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 98 हजार 559 रुपये की रकम निकाल ली। मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।बांसभीड़ा चीनाखान निवासी दलजीत सिंह खड़ाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजू बनौला के मोबाइल में लगा नंबर भारतीय स्टेट बैंक शाखा चलनीछीना स्थित खाते से लिंक है। उनके बेटे रियांश खड़ाई, जो कक्षा पांच का छात्र है, को अज्ञात व्यक्ति ने फ्री फायर गेम डाउनलोड करवाकर डाइमंड बंडल दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे को झांसे में लेकर 7 मई से 8 मई 2026 के बीच महिला के खाते से 98 हजार 559 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। बैंक से जानकारी मिलने पर परिवार को धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments