Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधवर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठग ने एक लाख ठगे

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठग ने एक लाख ठगे

काशीपुर। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मार्च में इंस्टाग्राम पर एक युवती ने उसको वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया था। युवती ने कंपनी का नाम ग्लोबल-ई बताया गया। जिसमें उसके ऑर्डर पर काम देने की बाद कही गई। तब उसने ऑनलाइन काम का ऑर्डर भी दे दिया, लेकिन ऑर्डर से पहले रुपये लगाने की शर्त लगाई। उसने कई बार में 2.45 लाख रुपये लगा दिए। रुपये लगाने और ऑनलाइन काम करने के बाद भी उसके रुपये वापस नहीं दिए गए। इस दौरान एक लाख रुपये भी निकाल लिए गए। उसने कई बार उन लोगों संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments