Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकब्जा धारक को विभाग ने भेजे थे दो नोटिस श्मशान घाट की...

कब्जा धारक को विभाग ने भेजे थे दो नोटिस श्मशान घाट की भूमि पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त

केलाखेड़ा में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की जमीन पर बने पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरातफरी मची रही। इस दौरान मौके पर पुलिस तैनात रही।10 मार्च को गांव रम्पुराकाजी के ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव की खसरा संख्या 196 रकबा 0.538 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीएम डा. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने गांव रम्पुराकाजी निवासी कुलवंत सिंह को उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजे थे।

शुक्रवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने श्मशान के नाम दर्ज भूमि पर हुए निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।तहसीलदार ने बताया कि श्मशान के नाम दर्ज भूमि पर अतिक्रमण कर बने पोल्ट्री फार्म को हटाने के लिए कब्जा धारक को दो नोटिस दिए गए थे। समय अवधि पूर्ण होने पर जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। वहां कानूनगो धनेश र्श्माा, पटवारी विपिन कुमार, प्रधान बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह, नसीम आदि थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments