Tuesday, March 3, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डएम्स से मिली छुट्टी दो दिन से थीं भर्ती सीएम योगी आदित्यनाथ...

एम्स से मिली छुट्टी दो दिन से थीं भर्ती सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की हालत ठीक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है। यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमति सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। इसलिए उन्हें छुट्टी दे दी गईहै।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments