काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य को अहम बताया।रिजल्ट आया तो बड़ी संख्या में छात्र अपने दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अहम बताया। मेधावी छात्रों ने कहा कि उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाया। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। कहा कि सफलता के लिए सिर्फ अधिक समय तक पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं बल्कि सही दिशा में परिश्रम करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच बनाए रखने को भी सफलता का अहम मंत्र बताया।
अनुष्का ने 99.5 प्रतिशत अंक किया हासिल, बनना चाहती है डाॅक्टर
सेंट जोजेफ्स एकेडमी की छात्रा अनुष्का कोटनाला ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वह डाॅक्टर बनना चाहती हैं और नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। डालनवाला निवासी ब्राइटलैंड्स स्कूल के छात्र एकाग्र कक्कड़ ने 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एकाग्र जेईई की तैयारी कर रहे हैं और साथ ही मर्चेंट नेवी में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। वसंत विहार निवासी अर्जुन सिंघल ने 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अर्जुन सिंगापुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं और इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
मसूरी के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आईसीएसई और आईएससी के परीक्षा परिणाम में मसूरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मसूरी पब्लिक स्कूल में आईसीएसई के विज्ञान वर्ग में सिद्धार्थ पुंडीर ने 93, दक्ष नौटियाल ने 92.2, आईएससी विज्ञान वर्ग में मोहम्मद फरमान ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वाइन बर्ग एलन स्कूल के आईएससी में सुहानी अग्रवाल ने 99.50, ऐश्वर कौर धालीवाल ने 98.50, अवनि देवरानी 98.25, सौम्या गुप्ता ने 97.75, धैर्य विरमानी ने 97.50, धनिष्ठा विग ने 97.50, नाओमी रॉस ने 97.25, मान्या रावत ने 97.25, श्रेयांश गोयल ने 97 फीसदी अंक हासिल किए। आईसीएसई में मानसवी गुप्ता ने 96.80, पार्थ सैनी 96.40, प्रथम राव 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में आईसीएसई में संस्कृति सिन्हा ने 98.4, आयुषी बैद ने 98.2 सिया सराफ ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आईएससी में अदिति अग्रवाल ने 97, सलोनी अग्रवाल ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल में आईएससी में जसमीन कौर ने 93.75, दर्शित ने 93.25, अमनदीप कौर ने 93, आईसीएसई में प्रभलीन कौर 90.6, नवरीत 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीजेएम हेंपटन कोर्ट स्कूल के आईसीएसई में रक्षित शर्मा 97, आईसीएसई में निधि नेगी ने 94.3 फीसदी अंक हासिल किए।







