Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशशरीर पर चोट के निशान बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या घर...

शरीर पर चोट के निशान बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या घर में जमीन पर पड़ा मिला शव

एक वृद्ध का शव घर के अंदर पड़ा मिला है। बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान हैं। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम जांच में जुट गई हैं। हाथरस में हसायन थाना अंतर्गत अंडोली गांव में 73 वर्षीय अमरनाथ पुत्र श्याम लाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 9 जनवरी की सुबह घर में लहूलुहान हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गर्दन, चेहरे व आंख पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments