लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में पीड़ित ने करीब 15 दिन पूर्व शिकायत दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में जौंक स्वर्गाश्रम निवासी शुभम झा ने बताया था कि वह स्वर्गाश्रम क्षेत्र के एक होटल में नौकरी करते हैं। आरोप है कि 11 मई रात के समय ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी की और होटल की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया। शुभम के अनुसार आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया तथा जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास भी किया और धारदार हथियार से वार कर मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले में अनीश कृष्ण बिष्ट उर्फ नीशू, किशन राजपूत उर्फ अप्पी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी
RELATED ARTICLES







