वाराणसी। कारोबार के नाम पर 4.85 लाख रुपये हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में दपंती के खिलाफ रामनगर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। भीटी निवासी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि दुर्गावती भेरिया निवासी विकास सिंह पूर्व परिचित था। भीटी के गायत्री नगर कॉलोनी में रहता है। व्यापार शुरु करने के नाम पर 6.85 लाख रुपये उधार लिया। 24 मार्च को 2025 सिर्फ दो लाख रुपये लौटाए और शेष पैसा मांगने पर पत्नी लवली सिंह ने आश्वासन दिया कि एक माह में पैसा मिल जाएगा और नहीं मिला तो जीवनाथपुर में जमीन की रजिस्ट्री कर देंगे। जमीन भी नहीं दिया गया और न ही पैसा लौटाया गया। पैसा मांगने पर आरोपियों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
धोखाधड़ी कर 4.85 लाख हड़पने में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
RELATED ARTICLES







