Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डखटीमा में प्लास्टिक के गोदाम में धधकी आग

खटीमा में प्लास्टिक के गोदाम में धधकी आग

खटीमा। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशन कर्मियों के मुताबिक आग को कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पीलीभीत मार्ग स्थित मुंडेली के पास रविवार को वारसी ट्रेडर्स नामक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। विकराल रूप से लेने से आग धीरे-धीरे आसपास भी फैलने लगी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। वाहन मे पानी खत्म हो जाने पर ईस्टर फैक्टरी से फायर टेंडर में चार गाड़ियों से पानी भरा गया। इसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सकता है। आग बुझाने वालों में अग्निशन अधिकारी सुभाष जोशी, लक्ष्मी दत्त, रंजना, रेनू, भवान सिंह, अमित नाथ आदि शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments