Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeअपराधदून में विवादित जमीन बेचने के नाम पर 1.02 करोड़ की धोखाधड़ी

दून में विवादित जमीन बेचने के नाम पर 1.02 करोड़ की धोखाधड़ी

विवादित जमीन बेचने के नाम पर आरोपी ने एक व्यक्ति से 1.02 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। जमीन का सवा चार करोड़ रुपये में अनुबंध हुआ था। जमीन का सौदा होने पर पीड़ित ने एडवांस के तौर पर 1.02 करोड़ रुपये आरोपी को दिए थे। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में विकासनगर के लांघा रोड निवासी जगत राम डोरा ने शिकायत की है। उन्हें और साथी बलराम यादव को ऋषिकेश के भरत विहार निवासी ताराचंद गुप्ता ने किशनपुर में जमीन दिखाई थी। जमीन की डील होने पर 2022 में 1.02 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया। बाद में जानकारी हुई कि जमीन का न्यायालय में विवाद चल रहा है। पीड़ित ने आरोपी से एडवांस रकम वापस मांगी, लेकिन रकम वापस नहीं लौटाई। पुलिस ने आरोपी ताराचंद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments