Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में जीएसटी छापा कारोबारी सहित दो भेजे गए जेल पान मसाला...

बरेली में जीएसटी छापा कारोबारी सहित दो भेजे गए जेल पान मसाला कारोबार में 9.12 करोड़ की कर चोरी

बरेली में सिटी स्टेशन के निकट जसौली रोड स्थित नुइश फॉरएवर, सीबीगंज के बिधौलिया की ताज टोबैको प्रोडक्ट कंपनी पर सीजीएसटी टीम ने छापा मारा। तीन दिनों तक चली जांच के बाद 9.12 करोड़ रुपये की कर चोरी की पुष्टि हुई। टीम फर्म के साझीदार जगदीश चंद्र अग्रवाल व अकाउंटेंट गोपाल सक्सेना को शनिवार को साथ ले गई। मेरठ के स्पेशल सीजीएम दुर्गेश नंदिनी की अदालत में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के 25 अफसरों की टीम बरेली आई थी। दो दिनों तक दोनों फर्मों के गोदामों पर पहुंचकर बिल, स्टॉक रजिस्टर और लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। छानबीन में टैक्स चोरी और दस्तावेज के बिना अवैध कारोबार का भी पता चला।

गड़बड़ी मिलने पर कारोबारी को हिरासत में लिया
बताते हैं कि बरेली में अवैध तरीके से तंबाकू उत्पाद तैयार कर मेरठ, सहारनपुर समेत अन्य जिलों में धनश्री ब्रांडनेम से बिक्री करते थे। कारोबारियों के सीजीएसटी रिटर्न में अनियमितता मिलने पर टीम ने रिकॉर्ड खंगाला। गड़बड़ी मिलने पर बिधौलिया के कारोबारी को हिरासत में लेकर साथ ले गई। किला थाना प्रभारी संतोष कुमार के मुताबिक, टीम के अनुरोध पर पुलिस बल मुहैया कराया था।

नकली पान मसाला बनाकर दूसरे जिलों में करते थे बिक्री
एक व्यापारी ने बताया कि धनश्री कानपुर की रजिस्टर फर्म है। आशंका जताई कि संबंधित कारोबारी बरेली में अवैध तरीके से पान मसाला व अन्य उत्पाद बनाकर दूसरे जिलों में बिक्री करते थे। कहा कि बरेली में विभिन्न नाम से नकली पान मसाला बिक रहा है।

चार मशीनें लगाकर बनाते थे धनश्री पान मसाला
मेरठ के विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह के अनुसार जीएसटी अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने मेसर्स नुइश फॉरएवर कंपनी बनाकर धनश्री पान मसाला बनाया। उन्होंने चार मशीन लगाकर 9.12 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। टीम ने मौके पर जांच की। शनिवार को दोनों को बरेली से गिरफ्तार कर मेरठ न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने कर चोरी से संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments