Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसड़कों पर भरा आधा फीट पानी सेलाकुई में दो घंटे की मूसलाधार...

सड़कों पर भरा आधा फीट पानी सेलाकुई में दो घंटे की मूसलाधार बारिश

कैनाल रोड निवासी रविंद्र प्रकाश ने बताया बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुस गया था। दुकान में रखा सामान भी भीग गया है। चारों ओर इतना पानी भरा है कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बारिश शाम छह बजे जारी रही। औद्योगिक नगरी सेलाकुई की सड़कों पर पानी भर गया। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर फार्मा सिटी और अन्य औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। बस्तियों की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों के बाद ऐसी बारिश हुई है। निगम रोड निवासी हरिओम राठौर ने बताया गली में पानी आने से सभी लोग परेशान हैं। बताया कि गली में आधा-आधा फीट तक पानी भर आया था। बताया कि गलियों में बनी नालियों की सफाई ठीक से नहीं की गई है। इसके चलते अधिक जलभराव हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments