Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपरिवार में मचा कोहराम सड़क हादसे ने छीनी दो बहनों की जिंदगी...

परिवार में मचा कोहराम सड़क हादसे ने छीनी दो बहनों की जिंदगी शादी की खुशियां मातम में बदलीं

घर में शादी की धूम थी। मेहमान आ चुके थे। हर कोई खुश था। दोनों बहनें हंसी खुशी खरीदारी के लिए बाजार को निकलीं। किसे पता था कि वह बाजार से कभी लौटकर नहीं आएंगी। किच्छा हाईवे पर सड़क हादसे में अचानक दो बहनों की मौत से घर में हर तरफ मातम है। आज जिस घर से भाई की बरात निकलनी थी और बहनें बरात में शामिल होतीं। उसी घर से आज दोनों बहनों का जनाजा निकलेगा। गांव सिरौलीकलां, किच्छा निवासी निशा (25) पत्नी तौफीक अहमद अपने भाई मो. जाकिर की शादी में शामिल होने के लिए पति और तीन बेटियों के साथ बड़े अरमानों से मायके आई थी। वह अपनी दो माह की बच्ची, बहन हिना (22) और ममेरी बहन रूबी (23) के साथ भाई की शादी की खरीदारी के लिए घर से निकली थी। नयागांव के पास हाईवे किनारे ई-रिक्शा से उतरकर चालक को किराया दे रही थीं। तभी सितारगंज की ओर से तेज गति से आई एक कार ने हाईवे पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बहनों की जान चली गई।

मंगलवार को जैसे ही सड़क हादसे की खबर घर पहुंची। खुशियों का सारा माहौल चीख-पुकार में बदल गया। मां-बाप की आंखों के सामने दो बेटियों की मौत की खबर ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। बहनें जिसकी शादी की खुशियों में शरीक होने आई थीं, वह भाई कभी न भूलने वाले गम में डूब गया है। बुधवार को शीशगढ़, बहेड़ी (यूपी) के लिए बरात निकलनी थी। घर में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों बहनें भी भाई की बरात में जाने को लेकर काफी उत्साहित थीं। भाभी को घर लाने की खुशी में दोनों बहनों ने अपने हाथों से घर-आंगन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया था। पूरा घर मेहमानों से भरा था। यूपी के कई शहरों से रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने घर आए थे। दूसरी बहन हिना जिसकी जिंदगी इस हादसे ने छीन ली उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। संवाद

तीन बेटियों के सिर से मां का साया छिना
किच्छा हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक बहन बल्कि दो साल की मासूम सहित तीन बेटियों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। इस हादसे ने भाई की बरात में शामिल होने के बहन के अरमानों को भी चकनाचूर कर दिया। इस घटना के बाद से गांव सिरौलीकलां में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है। हर कोई इस हादसे को लेकर स्तब्ध है। घर में बार-बार यही सवाल गूंज रहा है कि अब इन बच्चों का क्या होगा। दर्दनाक हादसे में मारी गई दोनों बहनों शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। – बीएस धौनी, सीओ

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments