Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकल से लू की चेतावनी छह दिन में 47 डिग्री जाएगा तापमान...

कल से लू की चेतावनी छह दिन में 47 डिग्री जाएगा तापमान काशी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

आंधी और बारिश के बाद जिले में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। 16 से 19 मई तक तीखी धूप के साथ तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दिन में करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, नमी 60 फीसदी से अधिक रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से काशी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन बाद काशी लू की चपेट में आ सकता है। अगले छह से सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।बुधवार को आई आंधी के बाद बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराया। आंधी में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, छह पशुओं की मौत हो गई और 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा चार पशुबाड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments