Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeअपराधघर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा...

घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा पुलिस की टीम ने मारे छापे

हरिद्वार में दीपावली से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर बृहस्पतिवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी, पीठ बाजार में एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापे मारे। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। मालिक से जब भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सका। अधिकारियों के अनुसार, मकान से बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।टीम ने लाइसेंस न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments