Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधपत्नी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने निजी बीएड कॉलेज के मालिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या की है। पुलिस की जांच में आरोपी के अन्य युवतियों से संबंध होने के चलते पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रश्मि सिंह (32) पत्नी हरित सिंह निवासी एच कलस्टर शिवालिक नगर ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लटकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। शनिवार की रात विवाद होने के बाद पति हरित सिंह अपने कॉलेज में सोने चला गया था।

तब पत्नी ने फांसी लगा ली थी। घर पर कामकाज करने वाली महिला के पहुंचने पर रविवार की सुबह घटना का पता चला था।विवाहिता के भाई कपिल पुत्र चंदर सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना सरधना जिला मेरठ ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति हरित उर्फ बिटटू, सास सुमन व ससुर शीशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पति, सास-ससुर रश्मि से मारपीट करते थे। शनिवार की रात पति ने शराब के नशे में आया था। एक युवती का फोन आने पर पत्नी ने विरोध किया था। तब पति ने रस्सी के फंदा बनाते हुए उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी पति हरित सिंह उर्फ बिट्टू को शिवालिक नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।I

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments