Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम महिला कांवड़...

पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कर रही थी आराम महिला कांवड़ यात्री के सिर और हाथ पर चढ़ाई कार

नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए यात्रियों के परिवार की एक महिला पर चालक ने कार चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना सोमवार सुबह की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह निवासी पिपरवाला थाना धनारी जिला संभल यूपी अपने भाई व परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।

अंधेरा होने के कारण पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम करने लगे। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ने दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के सिर व दाएं हाथ पर कार चढ़ा दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments