Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधस्याल्दे में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी दूसरे की जमीन

स्याल्दे में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी दूसरे की जमीन

अल्मोड़ा। स्याल्दे के ऐराड़ी बिष्ट गुमटी निवासी दीवान सिंह मेहरा ने न्यायालय में वाद दायर किया। इसमें बताया कि वह जून 2023 में दिल्ली से गांव लौटा। उसे जानकारी मिली कि गांव के ही दो सगे भाई इंद्र सिंह और चंद्र सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सीमा जिंदल निवासी टैगालाइन रामनगर, अल्पना रावत और अनुपमा रावत निवासी मनराल टनोला सल्ट को उसकी पैतृक जमीन बेच दी। मामले में पूछने पर आरोपियों ने उसे धमकाया और कुछ भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्याल्दे में फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेच डाली। न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। न्याय के लिए उसने पुलिस-प्रशासन के चक्कर काटे, लेकिन राहत नहीं मिली। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments