Sunday, February 22, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डअब मिलेगी इतनी रकम जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15...

अब मिलेगी इतनी रकम जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना की बढ़ोतरी

उत्तराखंड में जेल अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उप कारापाल से डीआईजी जेल तक के अधिकारियों को 20 रुपये के स्थान पर 300 रुपये प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा बंदी रक्षकों के वर्दी धुलाई भत्ते को भी 15 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रभारी डीआईजी जेल मनोज कुमार आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह वर्दी धुलाई भत्ता कई दशकों से नहीं बढ़ाया गया था। ऐसे में मांग की गई थी कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के वर्दी धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। इस पर शासन ने मंजूरी देकर इसे मुख्यमंत्री के पास स्वीकृति के लिए भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments