Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज से शीतकालीन यात्रा पर

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज से शीतकालीन यात्रा पर

देहरादून। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बृहस्पतिवार से चारधामों के शीतकालीन प्रवासों की तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू करेंगे। शीतकालीन पूजा स्थलों की उनकी यह लगातार तीसरी यात्रा है। यात्रा में 10 से अधिक राज्यों के तीर्थयात्री शामिल होंगे। शीतकालीन तीर्थ यात्रा के संयोजक स्वामी मुकुंदानंद व चारधाम महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया इस वर्ष की शीतकालीन यात्रा की शुरुआत चार दिसंबर को हरकी पैड़ी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी। पांच दिसंबर को यात्री दल यमुनोत्री धाम की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेगा। छह दिसंबर को उत्तरकाशी, सात दिसंबर को गंगोत्री के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा में पूजा अर्चना एवं प्रवचन होगा। आठ दिसंबर को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन व नौ दिसंबर को यात्री दल ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगा। 10 दिसंबर को हरिद्वार में यात्रा का विधिवत समापन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments